इन 8 चीजों को एक रात भीगोकर खाने के फायदे

 

इन 8 चीजों को एक रात भीगोकर खाने के फायदे
इन 8 चीजों को एक रात भीगोकर खाने के फायदे 

भिगोए हुए और अंकुरित खाद्य पदार्थों में न्यूट्रीएंट्स की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसलिए अंकुरित खाद्य पदार्थों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में (यहां बताई गई चीजों को कम से कम एक रात तक भिगोकर रखना जरूरी है।) Samje bhai log ❣️🧐


1. मेथीदाना इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में


होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। ये महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को भी कम करते हैं।


2. खसरवस ये फोलेट, थियामिन और


पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है।


3. अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड का अलसी


या फ्लैक्स सीड्स एकमात्र शाकाहारी सोर्स माने जाते हैं। फ्लैक्स सीड्स न्यूरो- डिजनरेटिव बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखते हैं।


4. मुनक्का इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।


5. खड़े मूंग : यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का बेहतरीन सोर्स है। इसका नियमित सेवन कब्ज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से हाई बीपी के मरीजों को भी इसे रेगुलर खाने की सलाह दी जाती है।


6. काले चने : अंकुरित काले चनों में फाइबर्स


पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इनमें प्रोटीन भी भरपूर होते हैं जो मसल्स बनाने में मददगार होते हैं। इसका नियमित सेवन थकान भी दूर करता है।


7. बादाम इसमें मैग्नीशियम होता है और यह


हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अध्ययनों में बताया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का लेवल कम हो जाता है।


8. किशमिश : किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स


भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए एक रात हुई किशमिश को नियमित रूप से स हेल्दी और चमकदार बनती है। इस होता है। इसलिए इसका नियमित सेवन पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।


रात में भिगोकर इन 8 चीजों को खाने से मिलते हैं जादुई फायदे लंबी उम्र के लिए खाएं, भीगे चने और मूंगफली खाने के फायदे, किशमिश बादाम खाने के फायदे, चना बादाम और किशमिश खाने के फायदे, मुनक्का और अंजीर के फायदे, सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.